बरही । बरही थाना क्षेत्र के हरला गांव स्थित धीरज हाईड्रोलिक वर्कशॉप से लोहे की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। वर्कशॉप संचालक धीरज कुमार ने इसकी लिखित शिकायत बरही थाना में दर्ज कराई है।धीरज कुमार पिता रविन्द्र प्रसाद हरला निवासी ने बताया कि वे अपने ही घर पर हाईड्रोलिक वर्कशॉप (गैराज) का संचालन करते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके गैराज से लोहे के सामान की चोरी हो रही थी। इसको लेकर वे चिंतित थे और निगरानी के उद्देश्य से 6 जून 2025 की शाम लगभग 5 बजे उन्होंने अपने गैराज का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज देखने पर यह स्पष्ट हुआ कि दो युवक पीछे की ओर से गैराज में प्रवेश कर वहां रखे लोहे का सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। जब फुटेज आस-पास के लोगों को दिखाया तो उनकी पहचान स्थानीय युवकों के रूप में हुई। धीरज कुमार का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उक्त युवक ही वर्कशॉप से चोरी करने वाले हैं। उन्होंने बरही पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।इधर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों तक जल्द पहुंच जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *