रांचीः डोरंडा-सिरमटोली फ्लाइओवर रैंप विवाद के बीच इसे आम लोगों के लिए कुछ देर बाद खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे। तैयारियां पूरी की जा रही है। सिरमटोली चौक से राजेंद्र नगर चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक चार लेन में फ्लाइओरव एलिवेटेड पथ सह आरओबी का निर्माण पूरा हो गया है। इसकी लंबाई 2.34 किलोमीटर है।
इस फ्लाइओवर रैंप विवाद को ही 4 जून को आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद किया था। रांची सहित अन्य जिलों में रैंप विवाद समेत अन्य मुद्दों को लेकर चक्का जाम किया गया था। आदिवासी संगठनों का कहना है कि फ्लाइओवर का रैंप सरना धर्म स्थल के पास गिर रहा है जो सही नहीं है। इसको लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था, इसी बीच अब इसका उद्घाटन हो रहा है आम लोगों के लिए इसे खोल दिया गया है। उद्घाटन को लेकर फ्लाइओवर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *