छतरपुर : छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की छात्रा याशिका कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज टॉप किया है। याशिका की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि पूरा कॉलेज गौरवान्वित हुआ है। याशिका प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने 10वीं तक की शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज में नामांकन लेकर 12वीं की पढ़ाई विज्ञान संकाय से पूरी की। कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के बल पर उन्होंने कॉलेज में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती स्वस्ति कुमारी ने याशिका की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने बताया कि कॉलेज के विज्ञान संकाय में याशिका कुमारी 80.6 प्रतिशत लकार प्रथम स्थान,मंशु राज गुप्ता 80.4 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान और मनजीत कुमार 79 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान प्राप्त किया वही वाणिज्य संकाय में अयान अंसारी 79 प्रतिशत लकार प्रथम स्थान, आयुष कुमार 70.8 प्रतिशत लाकर दूसरे स्थान एवं शोएब अख्तर 67.6 तीसरे स्थान प्राप्त किया। वहीं डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर राजकिशोर लाल ने कॉलेज के विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली याशिका को उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *