कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने किया मंजूर

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर सरकार ने न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया, विजय बिश्नोई और एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की थी। अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त किया है। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों के तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी।न्यायमूर्ति बिश्नोई को 8 जनवरी, 2013 को राजस्थान उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 7 जनवरी, 2015 को वे स्थायी न्यायाधीश बन गए। उन्हें गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 5 फरवरी, 2024 को उन्होंने शपथ ली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *