महुआडांड़(लातेहार): महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी अंतर्गत झगड़ा खाड़ मोड़ पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें बारात से लौट रही एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना का मुख्य कारण गाड़ी में ओवरलोडिंग और चालक का नशे की हालत में होना बताया जा रहा है।गंभीर हादसा रात 10:00 बजे उस समय हुआ जब ग्राम चिरोपाठ से बारात कर 25 लोग एक सवारी गाड़ी में सवार होकर बेलवर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ओरसापाठ घाटी में झगड़ा खाड़ मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में हेलारियस बेंग (पिता जुलास बेंग), सुनील नगेसिया (पिता इलियास नगेसिया) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति अनुप नगेसिया (पिता राजू नगेसिया) की इलाज के दौरान गुमला में मृत्यु हो गई। जहाँ धर्मपाल नगेसिया, लवकुश कुमार, सतपाल नगेसिया, अर्जुन नगेसिया, अनूप नगेसिया सहित अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए लातेहार, डाल्टनगंज, गुमला और अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के अस्पतालों में रेफर किया गया, जहां कई की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। वहीं अनीता देवी, बिनसरी देवी, सुनीता देवी समेत कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
वन टेकर और ग्रामीणों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम मेढ़ारी के वन टेकर ललकु सिंह, संतोष सिंह, मुकेश मिस्त्री, राधेश्याम यादव, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संतोष महतो, नागेश्वर मिस्त्री समेत अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर साहस दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा।
वन टेकर ललकु सिंह ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और घटनास्थल पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले भी वे कई दुर्घटनाओं में सक्रिय रहकर घायलों की जान बचा चुके हैं।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता:
घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल लाने में मदद की। वहीं प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित खलखो और उनकी टीम ने देर रात तक इलाज में जुटे रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *