
3 लाख 95 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं
रांची। झारखंड बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने विधिवत इसकी घोषणा किया। इसकी अधिकारिक जानकारी झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष नटवा संस्था व सचिव जयंत मिश्र ने दी । रिजल्ट घोषित वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर आसानी से चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ छात्र छात्राओं में खुशियों की लहर दौड़ गई। जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट में 91.71% छात्र पास हो गये यानी करीब 2 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन किये। 2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। 4 लाख 33 हजार 944 कुल परीक्षार्थियों में से 4 लाख 31488 ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 3 लाख 95 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
पिछले साल की बात करें तो 2024 में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था। झारखंड बोर्ड द्वारा जैक कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था। जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। बता दें कि 2025 वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए 2100 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक का मैट्रिक के लिए राज्य भर में 1305 केंद्र व इंटर के लिए 795 केंद्र बनाये गये थे। मैट्रिक और इंटर, दोनों परीक्षाओं में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी थी। इस वर्ष मैट्रिक और इंटर मिलाकर कुल 7,83,711 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक में 12208 व इंटर तीनों संकाय में परीक्षार्थियों की संख्या में 5267 की वृद्धि हुई थी। वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,21,678 व इंटर के लिए 3,44,842 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किये थे। वहीं, वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,33,886 और इंटर के लिए 3,49,825 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किये थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


