रांची । कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया है। झारखंड के बीस जिलों के उपायुक्तों का तबादला किया गया । वहीं दूसरे विभाग में पदस्थापित पदाधिकारी को जिला उपायुक्त बनाया गया है । जिसमें समीरा एस को पलामू , कंचन सिंह को सिमडेगा, दिनेश यादव को गढ़वा और अजय नाथ झा को बोकारो उपायुक्त बनाया गया है । बता दें कि राज्य सरकार ने द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है और सूचना प्राप्त होते के साथ ही योगदान देने का भी निर्देश दिया गया है। अजय नाथ झा को बोकारो उपायुक्त, फैज अक अहमद रामगढ़, आदित्य रंजन धनबाद, राम निवास यादव गिरिडीह, आर राॅनिटा को खूंटी , नमन प्रियेश लकड़ा देवघर , अंजली यादव गोड्डा, कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर, चंदन कुमार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, कंचन सिंह सिमडेगा, नीतीश कुमार सिंह खरसावां, प्रेरणा दीक्षित गुमला, शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग, कुमार ताराचंद लोहरदगा , कीतिश्री जी चतरा, अभिजीत सिंह दुमका, ऋतुराज कोडरमा , समीर एस पलामू , रवि आनंद जामताड़ा और दिनेश यादव को गढ़वा उपायुक्त बनाया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *