
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा 653 इंस्पेक्टरों की अंतिम वरीयता सूची जारी के लिए तैयार है। सूची में 626 सिविल इंस्पेक्टर और 27 आर्म्ड (सशस्त्र) इंस्पेक्टर शामिल हैं। सूची के प्रकाशन में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया गया है। “रविकांत प्रसाद बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य” और “अजय कुमार बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य” के मामलों झारखंड हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किया था। बताया गया कि हाई कोर्ट ने बीते 12 मार्च 2024 को आदेश संख्या 752/2024 में निर्देशित किया था कि वरीयता सूची में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जाये।
कोर्ट के निर्देश के बाद अंतिम वरीयता सूची जारी करने से पहले पुलिस मुख्यालय ने औपबंधिक वरीयता सूची प्रकाशित की थी। औपपंधिक वरीयता सूची के प्रकाशन के बाद आई आपत्तियों के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है।प्राप्त आपत्तियों के निवारण के लिए 14 मई को एक आपत्ति निवारण समिति की बैठक बुलाई गयी थी। बैठक में आपत्तियों पर विचार-विमर्श किया अंतिम वरीयता सूची तैयार की गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।