जमशेदपुर। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र नारगा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली के कासगंज के रहने वाले थे। मृतकों में गौरव सिंह और अभिषेक सिंह है। दोनों युवक और उनके दो भाई एमजीएम थाना क्षेत्र माचाबेड़ा में बांस का घर बनाने का काम कर रहे थे। सभी गोविंदपुर में रहते थे। वे सभी रविवार को डैम की ओर गए थे। गौरव सिंह नहाने के लिए डैम में उतरा। वह डूबने लगा ये देख अभिषेक सिंह उसे बचाने को डैम में उतरा। दोनों डैम की गहराई में डूब गए। दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के भाई घटना को देखते रह गए और वह कुछ नहीं कर पाए। मौके पर वहां कोई और नहीं था। इस घटना की सूचना भाइयों ने पुलिस को दी।सोमवार को दोनों युवकों का शव पानी में मिला, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *