सिल्ली । सिल्ली रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक प्रभाकर महतो को सिल्ली सीएचसी से रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की शाम पांच बजे की है। मृतक 28 वर्षीय सोहराय मुंडा राहे प्रखंड के नुरू नवाडीह गांव का निवासी था। वहीं 16 वर्षीय विप्लव महतो टुटकी नवाडीह गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, सोहराय मुंडा अपने चचेरे भाई बुधन लाल मुंडा के साथ अपनी ससुराल सिल्ली के बोरना से विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। वहीं विप्लव महतो अपने दोस्त प्रभाकर महतो के साथ घर से सिल्ली जा रहा था। रास्ते में दोनों बाइक के बीच टक्कर होने से चारों घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सिल्ली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोहराय मुंडा और विप्लव महतो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजेगी। बाल-बाल बचा सोहराय का चचेरा भाई दो बाइक की टक्कर में सोहराय मुंडा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उसके चचेरे भाई बुधन लाल मुंडा को खरोंच तक नहीं आई। बुधनलाल नवाडीह स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। जबकि टुटकी नवाडीह निवासी शत्रुघ्न महतो का पुत्र विप्लब महतो सिल्ली एसएस 10 2 का छात्र था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *