
रांची। रांची सहित राज्य के अधिकतर इलाकों का मौसम 5 मई को भी बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है। 6 मई को भी अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा के झोंकों के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। रांची में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। रांची में 7 मई से आसमान साफ होगा। इसके बाद तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 10 मई तक मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर आेलावृष्टि भी हुई है। सबसे अधिक बारिश 57 एमएम धनबाद के पुटकी में दर्ज की गई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
