
मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 अप्रैल की देर शाम प्रेम-प्रसंग में पिता ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पुत्री की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने की नीयत से मिट्टी के बर्तन पकाने वाली भट्ठी में शव के टुकड़े कर जला दिया।चौकीदार अनिल कुमार को घटना की भनक लगते ही उसने थानेदार रंजीत कुमार को सारी बात बताई। उसके बाद चौकीदार के बयान पर किशोरी के पिता के खिलाफ केस दर्ज किय गया। वहीं, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। उसे बीते एक अप्रैल को जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 24 अप्रैल की शाम आरोपित के घर पार्टी हुई थी। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी बीच नाबालिग बेटी की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने में पिता के अलावा तीन से चार लोग और शामिल थे। उसके बाद मिट्टी के बर्तन पकाने वाली भट्ठी में शव का टुकड़ा कर जला दिया। बताया जाता है कि नाबालिग का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते मार्च महीने में दोनों घर से भाग गए थे। परिजन अपने स्तर से खोजबीन की। उसके बाद थाना में आवेदन दिया। युवक के पिता पर सामाजिक एवं पुलिस का दबाव बढ़ा तो दोनों को परिजनों ने बीते 19 मार्च को मुशहरी पुलिस के समक्ष समर्पण करवाया। थाना पर लड़की को उसके पिता को सौंप दिया, लेकिन दोनों फोन पर बातचीत करते रहे। इसको लेकर पिता अक्सर नाराज रहता था। इधर, थनाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि छानबीन कर चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीते 30 अप्रैल की देर रात पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या और साक्ष्य मिटाने की बात स्वीकार की है। उसने घटना में शामिल अन्य लोगों का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
