अनगड़ा। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता राज्यपाल से मिलने राजभवन रांची पहुंचे। गेतलसूद में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा के नेतृत्व में रवाना हुए। गेतलसूद चौक में सभी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने संविधान के नाम का मंत्री पद की शपथ लिया। संविधान की रक्षा का शपथ लिया। लेकिन एक बयान में कहा कि मेरे लिए संविधान से उपर शरीयत है। ऐसे देशविरोधी मानसिकता के लोगों को झारखंड केबिनेट से अविलंब बर्खास्त किया जाए। कोई भी मंत्री संविधान से उपर शरीयत की बात कैसे कर सकता है। राज्यपाल से मिलकर मंत्री हफीजुल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, बन्नू बेदिया, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, बिहारी महतो, मानेश्वर मुंडा, अनिल मुंडा, सोहन बेदिया, नागेश्वर महतो, शिकारी महतो, कमलाकांत मुंडा, पवन लोहरा आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *