
चैनपुर(पलामू): चैनपुर पुलिस ने गोवा से भूटान जा रहें एक ट्रक (यूपी 50 डीटी 8407) को पकड़ा। इस ट्रक में 1200 कार्टन में 14400 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत 58 लाख रूपए बतायी गयी है। एक बोतल की कीमत 400 आंकी गयी है। शराब नकली मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग का ट्रक गढ़वा से मेदिनीनगर की ओर नकली शराब ले जा रहा है। पुलिस ने मंगरदाहा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से ट्रक को जब्त कर लिया। सभी कागजात और बोतलों की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। ट्रक महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड में घुसा था। पुलिस ने ट्रक चालक जीतेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के उच्चवों थाना के तरवांका रहने वाला है। पूछताछ में उसने शराब तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों का खुलासा किया है। इस गिरोह में जमशेदपुर के सीतारामडेरा से नीरज गुप्ता और प्रकाश राम शामिल हैं। बिहार के गया जिले के डुमरिया से बसंत गुप्ता उर्फ भंडारी भी इस गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस इन तीनों की भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई टीम में सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक जीतराम महली, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, अनिल विद्यार्थी, पंकज कुमार तिवारी, स.अ.नि. बिनोद कुजूर, रामचंद्र चौधरी के अलावा आरक्षी सुधीर कुमार पाण्डेय, राजकिशोर राम,शैलेन्द्र कुमार एवं तकनीकी शाखा, पलामू शामिल थें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
