
रांची। पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बताया कि बीते 26:03.20205 को काँके थानान्तर्गत काँके चौक के एक होटल में इन्द्रजित कुमार अनिल उर्फ अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी, जिस संदर्भ में मृतक की पत्नी लता देवी के आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध काँके थाना काण्ड संख्या-90/25 27.03.2025 धारा-103(1)/3(5) एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया है। उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए। हत्या में शामिल शूटर अमन सिंह, रोहित वर्मा, जिसान अख्तर उर्फ जिसु, मनिष चौरसिया, अजय कुमार रजक सहित पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, तीन की तलाश जारी है।
घटना की पृष्ठभूमिः
अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि इस काण्ड के मृतक अनिल उर्फ अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर मुल रूप से साकिन गागी खटगा गाँव थाना काँके जिला राँची के निवासी थे, जो भाजपा के राजनैतिक कार्यकत्र्ता भी थे। मृतक अनिल उर्फ अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर के द्वारा बामगुरु मौजा अन्तर्गत खाता संख्या-01 के अन्तर्गत प्लॉट संख्या-1704, 1705. 2240 2245,2246,2247 2248 2249 2241 2243 2244 2268, 2270 2265 2266 2267 2269 2278. 2279. 2280 2281 2282 2283,2284,2289 के कुल रकवा-10 एकड़ विवादित भूमि के सबंध में गागी खटगा गाव के ग्रामिणों के सहयोग से देवव्रत नाथ शाहदेव पिता-दामोदर नाथ साहदेव बड़ा लाल स्ट्रीट किशोरगंज, रांची के द्वारा किये जा रहे कब्जे का विरोध किया था, जिस दौरान कई बार देवब्रत नाथ शाहदेव एवं अनिल महतो के बीच वार्ता विफल रही थी। वार्ता के दौरान ही वर्ष-2023 के अगस्त माह में देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा उक्त भूमि पर चाहरदिवारी का निर्माण कर जबरन दखल कब्जा किया जा रहा था. जिस दौरान अनिल महतो ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा किये जा रहे दखल कब्जा का विरोध किया गया। जिस संदर्भ में देवव्रत नाथ शाहदेव ने उक्त भूमि के केयर टेकर दिलीप कुमार मुंडा के माध्यम से कांके थाना में अनिल महतो सहित 08 नामजद एवं 40-50 अन्य के विरूद्ध मारपीट, तोड़फोड़ करने एवं रंगदारी की मांग करने के आरोप में कांके थाना कांड संख्या-215/2023 -26.08.23 दर्ज करायी थी। इस घटना के पश्चात् भी कई बार देवव्रत नाथ शाहदेव ने अपने सहयोगियों के माध्यम से उक्त भूमि पर दखल-कब्जा करने एवं विक्री करने का प्रयास किया। परंतु मृतक अनिल महतो देवव्रत नाथ शाहदेव का लगातार विरोध किया, जिसके परिमाणस्वरूप देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा उक्त भूमि पर न तो कब्जा किया जा सका और न ही उसकी विक्री की जा सकी।
जमीन को लेकर हुई थी बैठक:
दिसम्बर 2023 में देवव्रत नाथ शाहदेव के पक्ष में हरमू निवासी विनोद पासवान नामक व्यक्ति ने तथा अनिल महतो ने विवाद के समाधान हेतु विनोद पासवान के घर बैठक किया गया। बैठक के दौरान अनिल टाईगर ने यह माँग रखी कि प्रति डिसमील 50,000/-रूपये की दर से 4.5 करोड़ रूपये आप हमको दिजिए तब स्थानीय जोतकार आपका विरोध नहीं करेंगे। परतु बैठक के दौरान ही देवव्रत नाथ शाहदेव एवं मृतक अनिल महतो के बीच रूपये न-देने के बिन्दु पर समझौता नहीं हो पाने के कारण कहासुनी हुई तथा देवव्रत नाथ शाहदेव ने अनिल महतों की धमकी देते हुए उनपर पिस्टल तान दिया, जिसके परिणामस्वरूप समझौता वार्ता पुनः विफल हो गई।
सांसद का प्रवेश:
इस हत्या कांड में जब दोनों के बीच वार्ता के विफल रहा तो, देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा विवादित जमीन घर पालकोट हाउस रोड नामक पहुँच पथ (Approach Road) सांसद मद से बनाने का निर्णय लिया गया तथा सासंद रांची के माध्यम से उसके शिलान्यास हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसकी सूचना मृतक अनिल टाईगर को प्राप्त होने पर उनके द्वारा सासंद के समक्ष विवादित जमीन से संबंधित तथ्य रखा गया। साक्षियों के अनुसार जब सांसद शिलान्यास के लिए गागी तक पहुँचे तो पुन अनिल टाईगर के द्वारा इस शिलान्यास का विरोध किया गया तो सांसद शिलान्यास कार्यक्रम रदद करते हुए वापस लौट गये। मृतक अनिल महतों द्वारा देवव्रत नाथ शाहदेव के विवादित भूमि का अवैध कब्जा किये जाने के सभी प्रयास का लगातार विरोध किये जाने से देवव्रत नाथ शाहदेव क्षुब्ध एवं क्रोधित था तथा जमीन पर दखल-कब्जा नहीं होने और उसकी बिक्री नहीं हो पाने के कारण उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ था। पुलिस अनुसंधान के क्रम में उक्त तथ्य गवाहों के बयान में प्राप्त हुये है, जिससे मृतक अनिल महतो एवं देवब्रत नाथ शाहदेव के मध्य जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजीश की पुष्टि हुई है। उक्त पृष्ठभूमि के आलोक में देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा जमीन कब्जा किये जाने के प्रक्रिया में अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर के रूप में उत्पन्न बाधा को दूर करने हेतु अनिल महतो की हत्या की योजना बनायी गई।
अपराधकर्मियों ने हत्या की योजना कोलकाता में बनाई:
देवव्रत नाथ शाहदेव, पिता दामोदर नाथ शाहदेव, बड़ा लाल स्ट्रीट पालकोट हाउस, किशोरगंज, रांची विवादित भूमि पर दखल कब्जा करने में असफल रहने के कारण इसके द्वारा अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा को अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की हत्या की सुपारी दी गई। अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा, का अपराधिक इतिहास रहा है, जिसके द्वारा हत्या की घटना कारित करने के लिए शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा का प्रयोग किया गया तथा घटना कारित के एवज में 2.00,000/- रूपये के रकम दिये जाने का तथ्य ज्ञात हुआ है। इसके द्वारा शुटर एवं हत्या की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को ऑनलाईन रूपया ट्रांसफर किया गया है। हत्या की योजना अभिषेक सिन्हा द्वारा कोलकात्ता में बनायी गई है। रोहित वर्मा, पिता स्व० विजय वर्मा, राधा गोविन्द स्ट्रीट, थड़पखना, थाना-लोअर बाजार, वर्तमान पता-I.S.M चौक पुन्दाग रांची- कोलकात्ता में अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्या की योजना तथा कांके स्थित घटनास्थल पर हत्या कारित करने की घटना में शामिल था, जिसे घटना कारित कर भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। मृतक अनिल महतो की हत्या की घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं लाल रंग की टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल को जप्त किया गया। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में रोहित वर्मा को अनिल महतो हत्या काण्ड में रिमाण्ड किया जायेगा। अमन सिंह, कोलकात्ता में अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्याकी योजना तथा कांके स्थित घटनास्थल पर हत्या कारित करने की घटना में शामिल था। इसके द्वारा अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर को गोली मारी गई थी।जिसान अख्तर उर्फ जिसु पिता-गो० ईसुफ, पता-पुरानी रांची, थाना कोतवाली-इसके द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल को रोहित वर्मा के द्वारा दिये जाने पर अपने पास छिपाकर रखा गया था तथा इसे घटना घटित होने की संपूर्ण जानकारी थी। शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा के आवासन स्थल होटल अतर में जाकर हत्याकी योजना बनाने में संलिप्त है।मनिष चौरसिया, हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की अपाची बाईक को शुटर अमन सिंह के कहने पर अपने घर में छिपाकर रखा गया तथा अभिषेक सिन्हा द्वारा ऑनलाईन ट्रांसफर किये गये रूपये को शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा तक पहुँचाया गया। हत्या की घटना के दौरान इसका मोबाईल फोन के माध्यम से शुटर रोहित वर्मा से लगातार बातचीत होती रही है। अजय कुमार रजक उर्फ गोलु मृतक अनिल टाईगर के गमागमन की रेकी का कार्यकियागया है, जिसके एवज में रोहित वर्मा के द्वाराइसे रूपये दियेगये है।
कांटा टोली के होटल में ठहरे थे अभियुक्त:
12.03.25 को कलकत्ता के उलटा डांगा स्थान के होटल में हत्या की योजना बनायी गई, जिसमें अभिषेक सिन्हा, अमन सिंह, रोहित वर्मा उपस्थित थे तथा देवव्रत नाथ शाहदेव से फोन के माध्यम से अपराधकर्मी संपर्क में थे तथा हत्त्या की योजना साझा किये। घटना शामिल शुटर अमन सिंह एवं रोहित वर्मा दिनांक 18.03.25 को कलकत्ता से चलकर रांची आये है तथा कांटाटोली स्थित होटल पिकनिक एवं होटल अतर में -26.03.25 तक रूके तथा इस दौरान रामगढ़ से अभिषेक सिन्हा द्वारा उपलब्ध कराये गये लाल रंग की अपाची मोटरसाईकिल एवं 10 गोली सहित एक पिस्टल प्राप्त किये तथा घटना में प्रयुक्त 01 अन्य होंडा साईन बाईक भी अभिषेक सिन्हा द्वारा हरमु रोड़ स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास शुटरों को उपलब्ध कराई गई। घटना को अंजाम देने में सभी अपराधकर्मी टेलीग्राम, वाट्सएप, जंगी एप के माध्यम से परस्पर संपर्क में रहे। घटना को अंजाम देने हेतु अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा के
द्वारा यू०पी०आई० ट्राजेक्सन के माध्यम से शूटर सहित अन्य अपराधकर्मियों को लगभग-50,000/-रूपये ट्रांसफर किये, जिसे शुटर एवं अन्य अपराधकर्मियों के द्वारा किशोरगज, खोरहाटोली एवं रामगढ़ इत्यादि स्थानों से सीएसपी/साईबर कैफे के माध्यम से प्राप्त किये। 18.03.25 से 26.03.25 तक घटना में शामिल अपराधर्मियों के द्वारा मृतक अनिल कुमार उर्फ अनिल टाईगर के आगमन की रेकी की गई। घटना की तिथि को अनिल महतो दोपहर जब खोरहा टोली, थाना सदर स्थित अपने आवास से निकले तो होंडा साईन बाईक पंजीयन सख्या-JH24K-6875 से रोहित वर्मा के द्वारा पिछा किया गया तथा इसकी सूचना दूसरे शुटर अमन सिंह को दी गई। तत्पश्चात् अमन सिंह सिद्ध कान्हो पार्क के पास से रोहित वर्मा के साथ मिलकर मृतक अनिल महतो के स्कोरपियों वाहन-JH01BZ-9941 का पीछा लाल रंग की अपाची बाईक सं०-BR-01BP-5499 से किया तथा घटनास्थल पर पहुँचकर अनिल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी :
04 एनड्रायड टच स्क्रीन फोन (Realme, Vivo, Samsung), एक काला रंग का होण्डा साईन मोटरसाईकिल-JH24K6875
छापामारी दल के सदस्यः
अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची, सुशील कुमार, पुनि-सह-थाना प्रभारी, काके थाना,
कृष्ण कुमार साहु, पुनि, पुलिस केन्द्र,प्रकाश कुमार रजक, अंचल निरीक्षक, तमाङ, रांची,पुअनि बम शंकर कुमार, कोंके थाना, राँची। पुअनि, अमय कुमार, थाना प्रभारी, पिठोरिया, रांची,पुअनि प्रवीण कुमार, कांके थाना,पुअनि, टिंकु रजक, काके थाना, पुअनि, रौशन कुमार, काके थाना, पुअनि, कफील अहमद, कांके थाना, पुअनि, सतीश कुमार, सीसीआर, रांची, पुअनि. सत्यदेव कुमार पिठोरिया थाना,पुअनि, अनुप कुमार रातु थाना,पुअनि कृष्ण कुमार तिवारी, प्रभारी पुन्दाग ओपी, पुअनि विश्वजित कुमार सिंह, थाना प्रभारी, विधानसभा थाना, सअनि, भीम सिंह, खादगड़ा टीओपी,सअनि बलेन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा, राची, सअनि संतोष कुमार, कांके थाना, सशस्त्र बल, काके थाना, सभी जिला रांची शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
