रांची। राजधानी रांची में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर कल (10 अप्रैल 2025) रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी. इस संबंध में रांची नगर निगम द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. रांची नगर निगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, दिनांक 10.04.2025 को भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. साथ ही क्रय-विक्रय भी बंद रहेगा. 10 अप्रैल को जो भी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की बिक्री करते हुए पाएं जायेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *