
कैरो-लोहरदगा । प्रखंड कैरो जिला लोहरदगा के अंतर्गत कैरो प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों पर इस्लाम के अनुयायियों ने 31 मार्च सोमवार को अकीदत के साथ ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इस्लाम प्रवर्तकों ने एक माह रोजा रखने के पश्चात सोमवार अहले सुबह ही नहा धोकर नए वस्त्र धारण कर ईद की नमाज हेतु मस्जिद व ईदगाह में पहूंचकर नमाज अदा कर अपने अल्लाह से अमन और शांति की दुवाएं मांगी वही ईद के अवसर पर एक दूसरे से गले मिल त्योहार की एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी।मौके पर कैरो थाना सुरक्षा सह गशती मे कैरो अंचलाधिकारी सुश्री कुमारी शीला उरांव,थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो,हनहट ईदगाह में प्रखंड समन्वयक संजीव उरांव,कैरो थाना पुoअoनिo मनोज कुमार गुप्ता,चरिमा मस्जिद में प्रखंड समन्वयक दिनेश उरांव,कैरो थाना सoअoनिo रवींद्र बैठा, कैरो ईदगाह में राजस्व उप-निरीक्षक विंदेश्वर भगत,कैरो थाना सoअoनिo रामाधार राम, गाराडीह ईदगाह में जनसेवक रामसहाय टाना भगत,कैरो थाना सoअoनिo नमिता गोस्वामी एवम नरौली मे जनसेवक किशोर उरांव,महिला थाना सoअoनिo नारायण खड़िया के साथ विभिन्न मस्जिदों ईदगाहों पर पुलिस बल भी नमाज के समय उपस्थित थे। इस प्रकार एक माह रमजान की महीने बीतने के बाद ईद का त्योहार कैरो प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

