
पाटन । पलामू के पाटन थाना क्षेत्र स्थित निमिया गांव में होली के मौके पर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार रात को होली पार्टी के दौरान धीरेंद्र कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह के बीच विवाद बढ़ गया, और इसके परिणामस्वरूप विजय कुमार सिंह ने अपने घर से हथियार लिया और धीरेंद्र कुमार सिंह को गोली मार दी। गोली धीरेंद्र कुमार सिंह के पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल धीरेंद्र कुमार सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। इस बीच, घटना की सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
