मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर के पास दो बाइक की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक युवक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज बीएन कॉलेज न्यू एरिया मोहल्ला निवासी विनोद के पुत्र रविरंजन कुमार के रूप में की गई है।जबकि घायलों में हमीदगंज बीएन कॉलेज निवासी धर्मेंद्र वैद के पुत्र अंकित कुमार उम्र 20 वर्ष ,उसी मोहल्ला के निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र विशाल कुमार उम्र 18 वर्ष और हाउसिंग कालोनी निवासी संजय राम के पुत्र विवेक कुमार उम्र 25 वर्ष,आबादगंज निवासी विलास राम के पुत्र अमित कुमार उम्र 28 वर्ष का नाम शामिल है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।वही अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।वही घटना के बाद पुलिस ने रविरंजन उर्फ ओम प्रकाश के शव का इंक्वेश्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वही इस घटना के बाद से अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *