
रांची। झारखंड का मौसम आज से एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में आज से तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि प्रदेश के तापमान में अगले तीन दिनों तक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में थोड़ी गर्मी बढ़ सकती है लेकिन फिलहाल दो दिनों तक सुबह और रात में कोहरा और ढूंढ के रहने के कारण ठंड बरकरार रहेगी। ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। उसके बाद रात में भी गर्मी का असर होने लगेगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
