
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर मुहर लगी। 24 फरवरी से 27 मार्च के बीच बजट सत्र आहूत होगा। सभी 265 प्रखंडों के लिए शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक के चयन के लिए नियुक्ति नियमावली का गठन किया जाएगा। 24 फरवरी से 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। इस सत्र में राज्य का बजट पेश किया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। उत्पाद विभाग के सदन प्रसाद को आर्थिक पदोन्नति देने का फैसला भी कैबिनेट ने लिया है। पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (आईजी) के चयन के लिए नई नियुक्ति नियमावली बनाई गई है। अब आईजी का चयन राज्य में ही एक समिति द्वारा होगा। इस समिति में उच्च न्यायालय के दो सेवानिवृत्त जज और सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आरजीपीएससी प्रमुख) शामिल होंगे। इससे पहले आईजी के चयन के लिए केंद्र को अनुशंसा भेजनी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
