
रांची: लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और खूंटी से पूर्व सांसद रहे कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़िया मुंडा झारखंड बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेता है। उन्हे झारखंड बीजेपी का पितामह भी कहा जाता है। मंगलवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।बता दे कि कडिया मुंडा आठ बार सांसद और तीन बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
