पटना जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर (पीके) को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी BPSC परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच हुई। पटना के डीएम चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की। पीके गांधी मैदान में अनशन पर बैठे थे। पुलिस ने उन्हें सुबह करीब 3:45 बजे हिरासत में लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें एम्स में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। प्रशांत किशोर को BPSC परीक्षा में बदलावों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया। वे परीक्षा पैटर्न में बदलाव से छात्रों के असंतोष का समर्थन कर रहे थे। पीके कई दिनों से गांधी मैदान में अनशन पर बैठे थे। पुलिस ने उन्हें सुबह-सुबह उठा लिया। उन्हें हिरासत में लेने से पहले उनकी मेडिकल जांच कराई गई। पटना के डीएम चंद्रशेखर ने बताया कि पीके का स्वास्थ्य ठीक है। डीएम के मुताबिक, पीके को 10 बजे के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, उन्हें कहां रखा गया है, यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। दूसरी ओर पीके की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। और हो हंगामा कर रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *