रांची। छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियो को मार गिराया है। घटना छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि गोलीबारी अभी भी रुक-रुककर हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। आने वाली 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर का दौरा करने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के तीन बजे जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस महीने की 10 तारीख को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले से जिला रिजर्व बल डीआरजी, एसटीएफ (विशेष कार्य बल) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त दल को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था। आने वाली 15 दिसंबर को अमित शाह बस्तर का दौरा करने वाले हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा बल इलाके में कड़ी सुरक्षा बनाए हुए हैं। देर रात सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जानकारी मिलने के बाद नक्सल विरोधी अभियान के लिए जवानों को भेजा गया था। इसके बाद गुरुवार तड़के तीन बजे से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *