
रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को राजभवन के अशोक उद्यान में 11 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के गठबंधन का संतुलन दिखा, लेकिन कई पुराने मंत्रियों को ड्रॉप कर दिया गया। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता: राधा कृष्ण किशोर, चमरा लिंडा, रामदास सोरेन, दीपक बिरूआ, संजय प्रसाद यादव, इरफान अंसारी, हफिजुल हसन, सुदिव्य सोनू, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद इस बार JMM और कांग्रेस ने अपने पुराने मंत्रियों में से आधे को हटाते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। इस बार मंत्रिमंडल में फॉरवर्ड कोटे से किसी भी मंत्री को जगह नहीं दी गई। राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और हफिजुल हसन को कांग्रेस के हिस्से से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
