
गुमला । गुरुवार सुबह झारखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के गुमला जिले में कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। घटना गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र की है। यहां के फॉरेस्ट चेकपोस्ट के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवाह सुबह की है। पुलिस के अनुसार, सड़क पर एक तेजी से आ रही कार ने बीड़ी का पत्ता भरे ट्रक में टक्कर मारी। इस कार में 5 लोग सवार थे। इसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ता करवाया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए गुमला के एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार गुरुवार सुबह ट्रक से टकरा गई। कार में सवार 5 लोगों में से 3 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए बसिया पुलिस थाने के एसडीपीओ नजीर अख्तर ने बताया कि एक कार में 5 लोग सिमडेगा से रांची की तरफ आ रहे थे। शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में रतन घोष, प्रवीण कुमार और पवन साहू का नाम शामिल है। सभी रांची के पिस्का मोरे क्षेत्र के रहने वाले थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
