
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंत्रिमंडल का विस्तार राजभवन के भगवान बिरसा मुंडा मंडप में होगा। राजपाल संतोष गंगवार मंत्री पद की गोपनीयता के शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद सहित अन्य दलों के विधायक को भी आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के चारों मंत्री जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, राधा कृष्ण किशोर और डा इरफान अंसारी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजद की तरफ से संजय यादव मंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, लुईस मरांडी, मथुरा महतो और हफीजुल हसन का नाम तय था, लेकिन सूचना है कि सुबह जो लिस्ट राजभवन भेजा गया है , उसमें तीन नए नाम शामिल बताये था रहे हैं। जिसमें योगेंद्र महतो , चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू का नाम शामिल है। इस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से अब सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें