Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

मुश्किलों के बीच लालू परिवार में आई खुशियां, तेजस्वी यादव बने पिता

27 Mar 2023


प्रभात मंत्र (पटना)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं । सोमवार को उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसके साथ ही राबड़ी देवी दादी और राजद सुप्रीमो दादा बन गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा हैं कि ईश्वर से आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा हैं। इस दौरान कई लोगो ने उन्हें बधाई और शुभकामना भी दी है। बताया जाता हैं कि राजश्री कुछ दिन पहले ही अस्पताल भर्ती हुई थी जिसके बाद राबड़ी देवी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। आज राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती समेत पूरा परिवार राजश्री के साथ अस्पताल मौजूद रहा। वहि नवरात्रि के मौके पर लालू-राबड़ी के घर पोती के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल है। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को बधाई और शुभकामना देने में लगे हैं। मालूम हो कि आज सुबह तेजस्वी यादव और राजश्री को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।