Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

गोला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक की मौत एक घायल

27 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रामगढ़)। रामगढ़ मे तीन हाथियों का झुंड गोला प्रखंड के खोखा गांव के सिरका जंगल में मौजूद है। हाथियों के झुंड ने आज अहले सुबह खोखा में एक महिला को मार डाला है।जबकि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार हाथियों के झुंड ने आज सुबह 5:00 बजे के लगभग खोखा की एक महिला को कुचल कर मार डाला है। बताया जाता है कि पूनम देवी पति चंद्रनाथ महतो खोखा गोला को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। वही हाथियों के झुंड ने पुराना सिरका के रहने वाले 28 वर्षीय युवक रोशन लाल महतो को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया गया कि हाथियों के झुंड ने महुआ चुनने गई महिला पूनम देवी को पटक कर मार दिया। गांव के लोगों को सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दिया गया। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को हटाया। वही तत्काल सहयोग के रूप में मृतक परिवार के परिजनों को ₹15000 की राशि दी गई। वही गांव वालों ने बताया कि अभी भी सिरका गांव के जंगल में 3 हाथी मौजूद हैं। जो कभी भी गांव की ओर आकर उत्पात मचा सकते हैं। वन विभाग की टीम को हाथियों को भगाने के लिए तत्काल कार्रवाई आरंभ करना चाहिए। गांव के लोग हाथियों के उत्पात से डरे और सहमे नजर आ रहे हैं।