Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

मनीष जायसवाल ने सदन में फाड़ा कुर्ता, कहा राज्य में हिन्दू होना अपराध है

21 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : हजारीबाग में रामनवमी पर डीजे प्रतिबंध, करीब 209 लोगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने और 5000 लोगों पर 107 का नोटिस किए जाने के खिलाफ हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सदन में सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहे थे। सरकार से जवाब नहीं मिलने से नाराज होकर वे वेल में पहुंच गए और आसन के सामने खड़े होकर अपना कुर्ता फाड़ दिया और जय श्रीराम के नारे बुलंद करते हुए विरोध जताने लगे। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी नारा लगाया कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं । विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में पुलिस वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। डीजे वालों से सिग्नेचर करवा रहे हैं कि उन्हें डीजे नहीं देना है। उन्होंने कहा कि क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है। सदन में भी हमें कोई संरक्षण नहीं मिलता है। क्या हम लोग तालिबान में रहते हैं। डीजे क्यों नहीं बजेगा क्या कोई तर्क है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हिंदू आस्था का महत्वपूर्ण विषय है और ऐसे गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री का चुप्पी साधना समझ से परे है। मुख्यमंत्री ऐसे समय में जवाब देंगे जब हमलोग कुछ नहीं बोल पाएंगे। हमने कितनी बार इसे सदन पटल पर उठाया, कई सदन के साथियों ने भी समर्थन किया। सदन में लगातार अपनी बात रखने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। विधायक मनीष जायसवाल ने आगे पूछा की क्या 5000 लोग जिनपर 107 हुआ है उसे वापस कराएंगे? क्या जिन लोगों पर एफआईए हुआ है वो वापस कराएंगे? जो लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं उनका क्या होगा? डीजे क्यों नही बजेगा? उन्होंने कहा की मैं सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर लेकर आया हूं जिसके हवाले यह निर्देश है की राज्य सरकार चाहे तो 15 दिनों तक प्रति साल धार्मिक अनुष्ठान के लिए डीजे बजाने का आदेश दे सकती है। हजारीबाग का रामनवमी पूरे विश्व का सबसे बड़ा रामनवमी है तो आपको आदेश देने में क्या आपत्ति है? आपकी डीसी प्रेस- कॉन्फ्रेंस करके बोलती है कि चलंत डीजे पर पाबंदी रहेगा, क्यों, कैसे, काहे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है। अध्यक्ष महोदय आप सरकार की ओर से उत्तर दिला दीजिए अध्यक्ष महोदय, हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ और सरकार की ऐसे मनमानी नहीं चलेगी।