Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

बीमार व्यक्ति ने अपने ही पत्नी को टांगी से काटकर मार डाला

21 Mar 2023


प्रभात मंत्र (जलडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के सावनाजारा नदी टोली निवासी निरल तोपनो ने अपनी पत्नी प्यारी तोपनो (34) को कुल्हाड़ी (टांगी) से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पत्नी को काटने के बाद आरोपी पति शव के पास ही कुल्हाड़ी लहराते हुए जो भी सामने आएगा उसको भी काट देगें कहकर धमकी देते रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी को काबू करने में काफी मश्क्कत करनी पडी। पुलिस जैसे ही आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी पति निरल तोपनो ने पुलिस को भी कुल्हाड़ी लहराते हुए पास आने पर काट डालने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी हिरालाल महतो की सूझबूझ से काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पकडा जा सका। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सिमडेगा भेज दिया है। घटना पर पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों रायगढ़ में रहकर राजमिस्त्री व लेबर का काम करते थे और घटना के दिन याने रविवार को ही गांव लौटे थे। गांव लौटे परिवार ने पडोसियों को बताया था की निरल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण गांव में ईलाज कराने आए हैं। मृतका के पाँच बच्चे हैं, जिसमें दो बच्चों को रायगढ़ में ही कही छोड आए हैं, जबकी तीन बच्चे घर में ही मौजूद हैं। घटना रविवार शाम लगभग पाँच-छः बजे की बतायी जा रही है। घटना के बाद पडोस के ग्रामीण आरोपी को पकडना चाह रहे थे मगर खून से लथपथ कुल्हाड़ी को लहराकर जो भी सामने आएगा उसको काटने की धमकी पर पडोसी भी सहमे रहे। फिलहाल पाँचों बच्चे अनायास ही अनाथ हो गए हैं। आरोपी के बडे भाई अलफ्रेड तोपनो पंजाब में काम करता है, जिसे घटना की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई सालों से मानसिक असंतुलन का शिकार था और रायगढ़ में भी ईलाज करा रहा था। अनाथ बच्चों को देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है, बच्चों को पडोसियों ने शरण दे रखा है।