Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

झारखण्ड में फिर कोरोना, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अलर्ट पर!

19 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : झारखण्ड में फिर एक बार कोरोना ने दस्तक दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पाँच नए कोरोना संक्रमित मरीज झारखण्ड मे मिले हैं। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या दस हो गई है। संक्रमित मरीजों में रांची और पश्चिम सिंहभूम में दो वहीं देवघर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो सबसे अधिक राजधानी रांची में 4 मरीज है। वहीं देवघर और पश्चिम सिंहभूम में 2 वहीं पूर्वी सिंहभूम लातेहार में 1 मरीज है। शनिवार को जमशेदपुर में एक मरीज की पुष्टि हुई थी। जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग अलर्ट मोड पर है। सभी मेडिकल कॉलेज व जिला हॉस्पिटल्स को कोविड वार्ड तैयार रखने को कहा गया है। जिसमें ऑक्सीजन बेड से लेकर वेंटीलेटर व दवाएं शामिल हैं। वहीं डॉक्टर लोगों से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।