Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, अबतक चार महिलाओं की मौत की पुष्टि

20 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर है। खबर के मुताबिक दरवेशपुर ब्यापुर के एक ईंट भट्ठे की दीवार गिर गई, जिसके नीचे 7 लोगों के दबने की जानकारी है। इसमें चार महिलाओं की अब तक मौत हो गई है। मृतकों में तीन झारखंड और एक बिहार के गया जिले की बताई जा रही हैं. सभी मृतक व घायल महिलाएं हैं।