Monday, July 22, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

तोराब नियाज़ी पर जानलेवा हमला

19 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : रोहतास में जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तोराब नियाज़ी पर आज सुबह जानलेवा हमले की खबर है। इस बाबत उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि उन्हें सुचना मिली कि रोहतास मुख्य मार्ग पर लड़ाई हो रही है। इसके बाद वो वहां बिच बचाओ करने पहुंचे जहाँ उन्हें निशाने पर ले लिया गया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन अगले पार्टी से पैसे लेकर उनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रह। उन्होंने तीन घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तीन घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर वो अपना काम करेंगे। बताते चलें कि तोराब नियाज़ी स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि भी हैं और क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं।