Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रांची : मंदिर में मिला मांस का टुकड़ा, माहौल तनावपूर्ण

18 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : रांची जिले के नगड़ी ब्लॉक के त्रिमूर्ति मंदिर से मांस का टुकड़ा मिलने की खबर आ रही है। खबर के मुताबिक कथित तौर पर मांस का टुकड़ा मिलने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गया है। लोग गुस्से में हैं। हालांकि दोनों पक्ष के लोग मिलकर इस मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर के बगल में खाली पड़ी जमीन पर एक होटल चलता है। अब लोग इस जिद पर अड़े हैं कि जल्द से जल्द इस होटल को वहाँ से हटाया जाए। उनका कहना है कि जब तक बगल वाले होटल को वहाँ से नहीं हटाया जाता तब तक मंदिर से मांस का टुकड़ा नहीं हटाया जाएगा।