Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

खलिस्तान समर्थक अमृतपाल गिरफ्तार

18 Mar 2023


प्रभात मंत्र (वेब डेस्क) : भारत मे रहते हुए लगातार खलिस्तान के समर्थन मे बात कर युवाओं समेत पंजाब को भड़काने की कोशिश करने वाला अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके 6 साथी भी गिरफ्तार किये गए हैं। यह गिरफ़्तारी अजनाला थाने पर हुए हमले मामले में हुई है जब ये सभी मोगा की ओर जा रहे थे। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। अमृतपाल की गिरफ़्तारी काफी संवेदनशील माना जा रहा है जिसे देखते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।