Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रानीचुआं में सरहुल महोत्सव की रही धूम, मांदर की थाप पर झूमे लोग

18 Mar 2023


प्रभात मंत्र (हजारीबाग) : बरही प्रखंड के आदिवासी बहुल रानीचुंआ पंचायत में सरना समिति के द्वारा मध्य विद्यालय, रानीचुंआ स्थित मैदान में सरहुल महोत्सव की रही धूम रही। मौके पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना बाद शुक्रवार संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जो देर रात्रि तक चली। वहीं पारंपरिक वेशभूषा के साथ गीत- संगीत, नृत्य और मांदर की थाप पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। सरहुल महोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी बरही विधानसभा क्षेत्र के बिनोद विश्वकर्मा ने फीता काट कर किया। वहीं मांदर बजाते हुए नृत्य - संगीत कार्यक्रम में शामिल भी हुए। मौके पर बिनोद विश्वकर्मा ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति के प्रति आस्था रखने का संदेश देता है। वहीं कहा कि पर्यावरण को संरक्षित कर वातावरण को दूषित होने से बचाने एवं पेड़ पौधा का रक्षा के लिए संकल्प लेने का त्यौहार है। कार्यक्रम आयोजन समिति के आयोजक पूर्व मुखिया प्रतिनिधि गाजो टुड्डू व पूर्व पंसस राजाराम बेसरा ने बताया कि प्रकृति मानव जीवन के लिए काफी महत्व रखता है, यही कारण है कि सरहुल पर्व के दिन पेड़ पौधा, धरती आदि की पूजा कर प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करते हैं। मौके पर सरना स्थल रानीचुआं गांव के पाहन संजय संजय टुडू के देखरेख में मरांड़ बुरु व जाहेर आयो आदि देवताओं का परंपरागत रीति रिवाज के साथ पूजा पूजा -अर्चना किया गया। मौके पर सरहुल सरना पूजा समिति के आयोजक गाजो टूडु व राजाराम बेसरा, अध्यक्ष रघु टूडू, सचिव राजु बेसरा, कोषाध्यक्ष दिलीप मरांडी, गोविन्द भगत, पूर्व मुखिया रीता मुर्मू, संजय टुडु, बीरबल बेसरा, रामेश हाँसदा, लालजी बास्के, रामजी सोरेन, राजाराम बेसरा, महादेव टूडु, रघु टुडु, विनोद टुडु, रामचन्द्र टुडु, सीतामुनी देवी ,सीता देवी, जसो देवी, चिरमुन्नी देवी, सुनीता देवी, ललीता देवी, अनिता देवी, बसन्ती देवी, लालबाबू टुडु, पंकज बासके, मतु किस्कु, सोहन बसके समेत भारी संख्या में आदिवासी समाज के श्रद्धालु लोग शामिल हुए।