Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

सराहनीय : श्रमदान कर ग्रामीण बना रहे जल संचयन प्रणाली

11 Mar 2023


रिपोर्ट- गुलाम अहमद रजा

प्रभात मंत्र (हजारीबाग) : देश में बढ़ रहे पानी की किल्लत से आ रही परेशानियों को अब सुदुर्वर्ती क्षेत्र के ग्रामीण भी समझने लगे हैं। इसी से सीख लेते हुए शनिवार को हजारीबाग के बहोरनपुर मे ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल संचयन का कार्य बड़े जोरों शोरों से महेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया। इस दौरान बीएसएफ़ मेरु कैम्प के जवान भी वहाँ मौजूद रहे और खुद हाथों से फ़ौड़ा-कोड़ी चला कर जागरूकता फैलाई। ज्ञात हो बहोरनपुर क्षेत्र पहाड़ों से घिरा हुआ पठारी इलाका है जिसकी वजह से बारिश का पानी वहाँ ठहर नहीं पता। इस परेशानी को बखूबी समझा जलगुरु के नाम से जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीआईजी महेंद्र मोदी ने। उन्होंने परेशानी को समझ कर उसका समाधान निकालते हुए श्रमदान का रास्ता चुना। उन्होंने ही बीएसएफ़ कैम्प से मदद मांगी जिसके बाद डेप्यूटी कमांडर हृदय कुमार पाठक ने अपने जवानों साथ गाँव पहुँच कर भरपूर मदद की। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद गाँव मे पानी बचाओ उद्देश्य के साथ प्रभात फेरि निकाली गई जिसमे सैंकड़ों लोग शामिल हुए। तत्पश्चात दोपहर मे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर आगे होने वाले कामों की रूप रेखा तैयार की गई जिसमे खुद बीडीओ गुंजन कुमारी सिन्हा ने हिस्सा लिया।

कौन हैं जलगुरु महेंद्र मोदी?

महेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीआईजी हैं जो कई सालों से जल से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। वर्तमान में बाढ़ सुखाड़ विश्व जन आयोग, स्वेडन के अन्तरराष्ट्रीय सलाहकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार में जल संरक्षण सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। हजारीबाग में जलीय समस्याओं पर बड़ी तेजी से काम कर रहे हैं।