Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ हो सकती थी बड़ी घटना, पुलिस ने दो को दबोचा!

11 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रांची)। सबसे चर्चित धनबाद जिला का झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने की योजना से पहले मिली सूचना पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि अभी तक इस पर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि धनबाद पुलिस की सक्रियता के कारण बड़ा हादसा टल गया और अपराधी तक पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विधायक पूर्णिमा सिंह का जो पहले चालक था अजय रवानी वह नीरज सिंह के हत्यारे के संपर्क में आ गया था। बताया गया कि अजय गैंगस्टर अमन सिंह और प्रिंस खान के संपर्क में था, इसके लिए उसने अमन सिंह के एक साथी अजय को माध्यम बनाया था। वह विधायक सहित उनके एक नजदीकी रिश्तेदार धनबाद के एक बारी आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक तथा एक अन्य बड़े कोयला व्यवसाई की रेकी कर रहा था। उसने विधायक के कार्यक्रम के कई वीडियो फुटेज अमन सिंह को शेयर किए थे पुलिस का दावा है कि धनबाद को एक बार फिर बड़ी घटना करने की तैयारी शुरू हो चुका था। इस बीच पुलिस ने इसकी योजना को असफल कर दिया। पुलिस ने जांच के क्रम में पकड़े गए अपराधी के पास बरामद मोबाइल जांच में व्हाट्सएप वीडियो चैट का भी जानकारी मिली है। पुलिस इसी आधार पर अजय और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।