Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हिंदी कार्यशाला का हुआ आयोजन

04 Mar 2023


प्रभात मंत्र (रांची)। क्षेत्रीय कार्यालय राँची द्वारा एक दिवसीय क्लासरूम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप क्षेत्र प्रमुख, राँची सोनालिका ने की। साथ ही उप क्षेत्र प्रमुख मुकेश कुमार एवं एमएलपी प्रमुख भास्कर मंडल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में विजय भूषण सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक(राभा), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उपस्थित रहें। संकाय के रूप में अंचलीय राजभाषा प्रभारी राजेश कुमार तथा क्षेत्रीय राजभाषा अधिकारी शारदा साव द्वारा कार्यशाला के अन्य सत्र संचालित किए गए। शाखाओं से आए 21 प्रतिभागियों के बीच राजभाषा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे। क्षेत्र प्रमुख के कर कमलों से सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य "शाखाओं में राजभाषा कार्यान्वयन" था। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा हिंदी व्यवहार की भाषा है।