Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

सेवानिवृत्त हो गए डीजीपी नीरज सिन्हा ,क्या अजय सिंह होंगे नये डीजीपी?

11 Feb 2023


प्रभात मंत्र (रांची) : ऑपरेशन ऑक्टोपस और बूढ़ा पहाड़ को नक्सल मुक्त बनाने वाले तेज़ तर्रार आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा सेवानिवृत हो गये हैं। डीजीपी नीरज सिन्हा 11 फरवरी 2021 को पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के पद अपना योगदान दिये थे और आज 11 फरवरी 2023 को वह सेवानिवृत्त हो गए। रांची के डोरंडा स्थित जैप वन में उन्हें पूरे पुलिस महकमे के बीच सम्मान के साथ विदाई दी गई । इस अवसर पर झारखंड के कई आईपीएस अधिकारी, डीजी, डीआईजी अभियान, पुलिस महानिरीक्षक अभियान,आईजी, विभिन्न जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। डीजीपी नीरज सिंह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और अपने करियर की शुरुआत अविभाजित बिहार से किये थे, अलग झारखंड बनने के बाद झारखंड के विभिन्न जिलों में विभिन्न पदों पर सेवा दिया। विदाई समारोह में डीजीपी नीरज सिन्हा अपने परिवार के साथ आये थे।

कौन होंगे डीजीपी

इसी के साथ नए डीजीपी को लेकर सुगबुगाहट और तेजी से हो गई है। देर रात तक डीजीपी पद के लिए आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर को लेकर काफी चर्चाएं थी ,हालांकि दो दिन पहले अनिल पालटा और अब डीजी के पद पर कार्यरत अजय सिंह को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, उम्मीद है कि अजय सिंह ही डीजीपी होंगे यह खबर सिर्फ प्रभात मंत्र में है।ऐसे सभी के अपने अपने स्तर से अटकलें लगा रहे हैं। खैर
अब देखना है कि देर रात तक डीजीपी पद के लिए कौन उम्मीदवार होंगे।