Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

स्कूली बच्चों ने मनाया पिकनिक, प्राकृतिक सौंदर्य के बीच वनभोज का उठाया लुत्फ

15 Dec 2022


बोलबा : प्रखंड के रा उ म वि अलिंगुड़ के बच्चों के द्वारा वनभोज सह पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने पिकनिक में भरपूर आनंद उठाया। बच्चों ने साउंड सिस्टम के माध्यम से खूब डांस किया।यह आयोजन जतरा टोंगरी में किया गया।यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है ।प्रखंड में दनगदी के बाद दूसरा स्थान जतराटोंगरी को ही दिया जाता है जहां का रमणीक प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है ।कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय प्रधान तपेश्वर प्रधान,शान्ति प्रसाद सिंह,प्रमोद टेटे, सत्यनारायण सिंह,बी आर सी से रामानंद कुमार,सोनी देवी,अमित कुमार,रंजीत कुमार,सुजाता देवी,बिश्वा सिंह,कुंती देवी, बैजन्ती देवी एवं पिंकी देवी का भरपूर सहयोग रहा।