Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

रामगढ़ में अपराधियों ने कांट्रेक्टर पर दिनदहाड़े चलाई गोली

08 Dec 2022


रामगढ़ : रामगढ़ शहर के बिजुलिया ओवर ओवर ब्रिज के नीचे में गुरुवार की दोपहर 12 बजे के लगभग अपराधियों ने एक रोटरी दामोदर वैली के पूर्व अध्यक्ष देव्यांशु साहा को गोली मार दिया है। अपराधियों ने दिव्यांशु साहा के कार पर लगभग 6 से 7 गोलियां चलाई है। अपराधियों ने देव्यांशु के स्कोडा कार पर फायरिंग किया। स्कोडा कार का नंबर jh 01el 0530 है। पुलिस कार को जप्त कर थाना लेते आई है। गंभीर अवस्था में उसे शहर के रांची रोड में स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया है। होप हॉस्पिटल के चिकित्सकों के अनुसार देव्यांशु साहा को छाती में गोली मारी गई है। गोलीबारी की घटना के बाद तत्काल लोगों ने उन्हें होप हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में दोपहर 12 बजे के लगभग गोली मारने की घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल फैल गया है। बताया जाता है कि एक अपाचे मोटरसाइकिल पर आए दो अपराधियों ने उन्हें गोली मारा है। व्यवसाई देव्यांशु साहा को क्यों गोली मारी गई है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि देव्यांशु साहा रोटरी दामोदर वैली के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुका है झारखंड बंगाली एसोसिएशन में भी वह पदाधिकारी रह चुका है। मौके वारदात की जगह से पुलिस चार खोके जप्त किए गये है।