Wednesday, July 3, 2024

प्रभात मंत्र

Breaking News

झारखंड सरकार पशुओं के लिए एंबुलेंस खरीदेगी, तैयारी शुरू

18 Oct 2022


रांची। इन दिनों पशुओं के लिए एंबुलेंस खरीदें जाने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार अब एंबुलेंस के जरिये राज्य के पशुओं का इलाज करेगी। झारखंड के किसानों और पशुपालकों को इधर-उधर भटकना न पड़े, इसको लेकर कृषि और सहकारिता विभाग की तरफ से 236 एंबुलेंस खरीदे जाने की खबर है। एंबुलेंस का संचालन चयनित एजेंसी के मार्फत किया जायेगा। केंद्र सरकार प्रति एक लाख जानवर पर एक मोबाइल एंबुलेंस दे रही है।राज्य में 2.36 करोड़ जानवर झारखंड में है। राज्य सरकार ने एंबुलेंस खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 30 एंबुलेंस खरीदे जायेंगे।वाहन आपूर्तिकर्ताओं ने एक बार में सभी तरह की चिकित्सकीय सुविधा से युक्त इतने ही वाहन पहले चरण में उपलब्ध कराने की बात कही है।एंबुलेंस में पारा वेटनरियन रखे जायेंगे. उनको जानवरों के प्राथमिक इलाज की जानकारी दी जायेगी। पशुपालकों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए एक टोल फ्री नंबर दिया जायेगा। टोल फ्री नंबर पर फोन कर पशुपालक एंबुलेंस बुला सकते हैं. प्राथमिक इलाज पारा वेट उपलब्ध करा देंगे।