रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 29 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। कैबिनेट ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस वर्ष दिसंबर महीने से महिलाओं को बढ़ी हुई राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। हेमंत सोरेन कैबिनेट ने सोमवार को झारखंड की करीब 50 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। दिसंबर से इनके खाते में 2500 रुपए आएंगे। झारखंड कैबिनेट ने मंईयां सम्मान योजना की राशि एक हजार से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी है। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने आधी आबादी को बड़ा तोहफा दिया है। मंईयां सम्मान योजना की राशि ढाई गुनी बढ़ा दी गयी है। झारखंड कैबिनेट ने इस पर मुहर भी लगा दी। 18 वर्ष से 49 वर्ष की हर वर्ग की महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है।

1 thought on “मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500 रुपये, हेमंत कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Leave a Reply to Rahul Kumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *