September 27, 2024

रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में झारखंड महिला टी-20 टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच रांची रॉयल्स और जमशेदपुर टाइटंस के बीच हुआ। रांची रॉयल्स की टीम 12 रनों से जीत दर्ज की। रांची की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसमें प्रियंका सवैयां ने 43 बॉल पर 56 रन का योगदान दिया। जवाब में जमशेदपुर टाइटंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। टीम के लिए इला खान ने 49 बॉल पर 54 रन बनाए। प्रियंका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच धनबाद ड्रैगंस और दुमका डायनेमोस के बीच हुआ। इसमें धनबाद की टीम ने 14 रनों से जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते 20 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाए। इसमें प्रियंका लुथरा ने 40 बॉल पर 45 रन बनाए। दुमका की टीम 8 विकेटपर 109 रन ही कर सकी। दुमका के लिए सोनिया ने 44 बॉल पर 54 रन बनाए। प्रियंका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *