September 27, 2024

लोहरदगा । जिले में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा लोहरदगा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देशानुसार पुलिस व्याधीक्षक मु०) लोहरदगा के नेतृत्व में आहुत थाना लोहरदगा एवं रेलवे सुरक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी के सहयोग से दिनांक 28.08.24 को समय करीब 03 से 04:30 बजे मानव तस्करी की रोकथाम हेतु लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम रेलवे स्टेशन लोहरदगा से मजदूरों को अगरतला (त्रिपुरा) ईंटा महा, जॉनपुर उ०प्र० ईट भट्टा एवं सासाराम (बिहार) ईट भट्ठा ले जा रहे सात मानव तस्कर 1.बिनोद भगत उम्र-41 वर्ष पिता सुखदेव भगत सा०-रघु टोली लोहरदगा रेलवे स्टेशन के बगल थाना व जिला-लोहरदगा 2.सुरेश असुर उम्र-30 वर्ष पिता स्व०विश्राम असुर सा०-गमहरिया थाना सेरेगदाग जिला-लोहरदगा 3. दिलीप लोहरा उम्र-40 पिता- किशुन सोहरा सा-जाडू करंज टोली बाना सेन्हा जिला-लोहरदगा 4. अंजारूल हक उम्र 23 वर्ष पिता-ताफेजुल हक ता०-आरा थाना-सेन्हा जिला-लोहरदगा 5. सुरेन्द्र गोप उम्र 33 वर्ष पिता-अमरू गोप सा०-पानीलता थाना- सिसई जिला-गुमला 6. जगेश्वर उरांव उम्र 55 वर्ष पिता स्व० सोहराई उरांव सा०-उपर तुरियाडीह बाना-सेरेंगदाग जिला-लोहरदगा एवं 7. नेपाली उरांव उम्र 42 पिता-भवले उरांव सा०-लदा थाना-पुसो जिला-गुमला के गिरफ्त से अवैध मानव तस्करी करते हुए कुल 34 (चौतिस) मजदूरों को सकुशल बरामद किया गया है।जिसमें से 1.एक बच्ची 10 वर्ष,2 बालक 13 वर्ष का तथा 3 दो माहिला सहित 34 मजदूर सम्मिलित है।इस दौरान श्री समीर कुमार तिर्की, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), लोहरदगा,पु०अ०नि० सुमन मिंज थाना प्रभारी आहतु थाना, लोहरदगा,पु०अ०नि रमेश्वर प्रसाद यादव आहतु लोहरदगा,पु०नि रघुवीर सिंह, रेल सुरक्षा बल, लोहरदगा,पु०अ०नि अजीत कुमार, रेल सुरक्षा बल लोहरदगा,स०अ०नि सैयद रेल सुरक्षा बल लोहरदगा,हेड कोस्टेबल कार्तिकचन्द पाल, रेल सुरक्षा बल लोहरदगा,महिला हेड कोस्टेबल कल्पना कुमारी, रेल सुरक्षा बल लोहरदगा,कोस्टेबल दुबराज उरॉव, रेल सुरक्षा बल, लोहरदगा,कोस्टेबल सुखनाथ हांसदा रेल सुरक्षा बल लोहरदगा,कोस्टेबल भरत सिंह, रेल सुरक्षा बल लोहरदगा,आरक्षी बेला कंचन बागे,आहतु थाना लोहरदगा के पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *