बरही : धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद के साथ हुए मारपीट को लेकर मुखिया संघ बरही की एक बैठक पूर्वी पंचायत भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव ने किया। बैठक में मुखिया संघ ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नही हो पाया है और उल्टा मुखिया के ऊपर फर्जी केस दर्ज कर लिया गया है। इसके खिलाफ़ रविवार को मुखिया संघ बरही, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकताओं के साथ बरही थाना के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करेगा। इससे पूर्व अनुमंडल बायपास के पास सभी लोग एकत्रित होकर आक्रोश मार्च निकालकर हज़ारों की संख्या में लोग बरही चौक पहुंचेंगे और इसके बाद बरही थाना में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे सम्बंधित एक ज्ञापन एसडीओ बरही को भी दिया है। इसकी प्रतिलिपि मुखिया संघ ने उपायुक्त हजारीबाग, एसपी हजारीबाग व एसडीपीओ बरही को भी दिया है। इस सम्बंध में मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि 13 फरवरी को राजेन्द्र प्रसाद धनवार मुखिया के साथ मारपीट की गई थी और हत्या करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन इसके उलट राजेन्द्र प्रसाद धनवार मुखिया के उपर भी बरही थाना में फर्जी तरीके से मुकद‌मा दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। मुखिया समाज के प्रति काफी जिम्मेवार व्यक्ति होते है और जब उनके साथ ऐसी घटना होगी तो निश्चित ही ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, राजेन्द्र प्रसाद, सिकंदर राणा, यास्मीन तबसुम, मनोज कुमार, गोविंद साव, मंगलदेव यादव, राजन ओम, हरेंद्र गोप, विशेश्वर यादव, छोटन ठाकुर, मुकेश राम, खिरोधर यादव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *