झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में मौसम फिर करवट ले रहा है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट हो रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल नजर आ रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हल्की बारिश कई इलाकों में हो सकती है। हालांकि, राजधानी रांची में मौसम साफ रहेगा। राज्य में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम में ठंड लगनी शुरू हो गई है। राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के कुछ शहरों में सुबह में धुंध और कोहरा देखने के लिए मिलेगा। 

इस महीने से बढ़ेगी ठंड 
आज से नवंबर माह की शुरुआत हो गई है। नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही ठंड में और बढ़ोतरी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। अगले 2 दिनों के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट का दौर जारी रहेगा। हवा पांच से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शाम होते होते ओस और ठंडक बढ़ रही है।

तापमान में कमी होगी 
मौसम विभाग ने तापमान में कमी आने व ठंड का एहसास होने की संभावना जताई है। चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। पलामू व लातेहार में अधिकतम तापमान में गिरावट व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान में 0.3 डिसे की कमी व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *