

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी भीमगड़ा के नागेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है, वहीं दूसरा आरोपी निरंजन यादव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी दोनों मौसेरे भाई हैं।
पुलिस के अनुसार घटना गत 22 अक्टूबर की है। रात में छात्रा पंडाल घूमकर आ रही थी। इसी क्रम में दोनों भाइयों ने छात्रा को अगवा कर उसे पास के खेत में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा द्वारा शोर मचाए जाने पर युवक दुष्कर्म नहीं कर पाए। आस पास के ग्रामीण मौके पर न पहुंच जाए, इस कारण दोनों वहां से निकल गए। छात्रा का 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया और अनुसंधान के दौरान आरोपी एक भाई को पकड़ा गया।